सिमरीबख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती।
विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह के अवसर पर सोमवार को टैगोर पब्लिक स्कूल एवं भारत विकास परिषद्,महर्षि अरविन्द शाखा के संयुक्त तत्वावधान में बृक्षारोपण का कार्यक्रम सह विधालय के छात्रों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई।
वही यह प्रभातफेरी रेलवे स्टेशन से चलकर मुख्य बाजार से होकर नगर पंचायत के पुरानी बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी परिसर में पहुंच वहां दस आम,अमरूद,मोहगनी,कदम आदि पेड़ का पौधा लगाया गया। वही इस दौरान नगरवासियों से अपने बच्चों के जन्मदिन पर पेड़ लगाने की अपील करते हुए कहा कि पेड़ पौधे हमें जीवन प्रदान करते हैं क्योंकि वह हमें सांसें लेने के लिए ऑक्सीजन प्रदान करते हैं।
वही इस जागरूकता प्रभातफेरी के दौरान भाजपा नेता रितेश रंजन,प्राचार्य प्रमोद भगत,महेंद्र नारायण प्रसा ,विन्देश्वरी प्रसाद भगत,शिवव्रत भगत,शत्रुधन प्रसाद,कंचन अम्बष्ट,मो हामिद,मो हातिम,अमित कुमार सहित सैकड़ों छात्र मौजूद रहे ।




Recent Comments