नौतन:– फल सहयोग समिति के चुनाव मे दस ने भरा पर्चा
दैनिक खोज खबर मदन सिंह नौतन संवाददाता की रिपोर्ट :– नौतन– स्थानीय प्रखंड कार्यालय मे बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी कृष्णा राम के समक्ष जगदीशपुर फल सहयोग समिति के चुनाव को लेकर दस लोगो ने सोमवार को नामजदगी का पर्चा दाखिल किया । पदाधिकारी ने बताया कि फल सहयोग समिति के द्वारा छेत्र के किसानो को फल व सब्जी के उत्पादन पर जोर देकर खेती कराना है तथा उसे अच्छे दामोदर पर बिक्री करना है उन्होने बताया कि किसानो की आर्थिक स्थिति को सुदृढ करने के लिए यह समिति हर प्रयास संभव कर कार्यो को करेगी जिससे किसानो की बदहाली समाप्त हो सके । नामांकन के मौके पर दस लोगो ने अपना पर्चा भरा जिसमे अध्यक्ष ,मंत्री , व सदस्य पद के लिए रमाशंकर सिंह, सुबोध कुमार सिंह, संजय सिंह, गुलाब राम, सरस्वती देवी, शांति देवी, नवनीत कुमार सिंह, जयपती देवी, टूनी साह, पवन सिंह, ने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया वही ईसका चुनाव बाईस जून को कराया जाएगा।




Recent Comments