सारण:शिवलिंग महायज्ञ की तैयारी जोड़ो पर 
—–
सचिन पांडे की रिपोर्ट 
—-
मांझी(सारण )
दाउदपुर मुख्य सड़क के किनारे नवनिर्मित मंदिर परिसर में आगामी 25 मई को आरम्भ होने वाले पांच दिवसीय शिव लिंग प्राण-प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर तैयारी जोर-शोर से जारी है।यज्ञ को लेकर दाउदपुर के श्रद्धालु बाजार वासियो में काफी उत्साह है।बता दें कि छपरा-सीवान मुख्य सड़क के चौड़ीकरण कार्य के दौरान पूर्व  के प्राचीन मंदिर के टूट जाने के बाद बगल में नये मंदिर का नव-निर्माण कराया गया है।उक्त जानकारी यज्ञ समिति के राम एकबाल बाबा ने दी।