सारण :डीएम ने अमनौर में किया शौचालय निर्माण कार्य का निरिक्षण
दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण 
सारण के डीएम हरिहर प्रसाद  रविवार को अचानक प्रखंड मुख्यालय पहुंचे. जिसे देखकर आसपास के लोगों ने कयास लगाने लगे कि रविवार छुट्टी के दिन अचानक यहां कैसे पहुच गए. हालांकि डीएम के अचानक पहुचने के बाद अमनौर बीडीओ वैभव कुमार व कुछ प्रखंडकर्मी मौके पर पहुंचे.  अमनौर प्रखंड मुख्यालय पहुचे जिलाधिकारी हरिहर प्रसाद ने बताया कि स्वच्छता अभियान के तहत खुले में शौच मुक्त  को  जिले में  पूर्ण सफल बनाने के लिए प्रशासन कटिबद्ध है. इसको सफल बनाने के लिए  जिले के सभी गांव – गांव में जाकर लोगों को  जागरूक किये जा रहे है.  उक्त मौके पर मौजूद बीडीओ बैभव कुमार से प्रखंड से संबंधित कई जानकारियां साझा किया. वहीं जिलाधिकारी ने कई दिशा निर्देश दिये. प्रखंड मुख्यालय पहुचने से पूर्व  जिलाधिकारी ने प्रखंड के पैगा मित्रसेन व शेखपुरा पंचायत में बने शौचालयों का निरीक्षण किया.