पश्चिम चम्पारण ब्यूरो प्रमुख दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
कहते हैं कि गोविंद से पहले गुरु के सामने झुकना चाहिए लेकिन जब गुरूओं पर लाठीचार्ज हो तो? ? आज जिले के पंचायत – नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ ने राजधानी पटना में शिक्षकों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में पुतला फूँक कर अपना विरोध जताया । बताते चलें कि उक्त शिक्षकों पर पुलिस ने तब लाठीचार्ज की जब  वे  समान काम के लिए समान वेतन की मांग कर रहे थे ।