रोटरी सारण के संस्थापक अध्यक्ष ने किया रक्तदान
छपरा :
रोटरी सारण के तत्वावधान में रोटरी सारण के संस्थापक अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल ने एक यूनिट रक्त बी पाॅजीटीव आर्य नगर,इमामगंज निवासी निरंजन कुमार पासवान के पुत्र विराट कुमार को जो एप्लास्टिक ऐनेमिया से ग्रसित है,रक्त दान किया।रक्तदान के पश्चात रोटरी सारण के संस्थापक अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल ने बताया रक्तदान से किसी प्रकार की कमजोरी नहीं होती है,रक्तदान करके देखिए अच्छा लगेगा।जीवनदाता बन सकता है रक्तदाता​,रक्तदान से बच सकती है,किसी की जिंदगी,रक्तदान कीजिए,जीवन बचाइए।

             इस अवसर पर उपस्थित रोटरी सारण के अध्यक्ष डाॅक्टर मदन प्रसाद ने कहा पाँच वर्ष के बच्चे को जीवन मिला हैं होली के अवसर पर,सही मायने में किसी रोते को हँसाना हीं असली होली मनाना हैं,यह सराहनीय कार्य रोटरी सारण के संस्थापक अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल ने किया हैं जो हमेशा रक्तदान के लिए तैयार रहते हैं। इस अवसर पर उपस्थित रोटरी सारण के आगामी अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने कहा सच्ची समाज सेवा वह हैं जहाँ इन्सान,इन्सान के काम आएं,रोटरी सारण हमेशा से हीं इस तरह की समाज सेवा के लिए तत्पर रहता हैं।रोटरी सारण के संस्थापक अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल का कार्य अनुकरणीय हैं।हमें इनसे हमेशा प्रेरणा मिलती हैं।