Θ बेतिया – चंद्रशेखरआज़ाद के आदर्शो पर चलें युवा:- आज़ाद मंच

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार 👉आज दिनांक 27.02.2018 को राष्ट्रिय आज़ाद मंच द्वारा महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की 87वीं पुण्यतिथि शहर के कमलनाथ नगर में जिला सचिव नितेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुये मंच के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेश कुमार दुबे कहा कि चंद्रशेखर आजाद ने देश को आजादी दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष कर अपने आपको अंग्रेजों से प्रत्यक्ष लड़ाई लड़ते हुए शहीद किया.
वही जिला प्रवक्ता राजमणी मिश्र ने कहा कि देश के महान सपूत चंद्रशेखर आजाद का बलिदान भुलाया नहीं जा सकता है.
कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन विभाग प्रमुख दीपक कुशवाहा ने किया, मौके पर नगर उपाध्यक्ष सौरभ राज,अनुराग चतुर्वेदी,सोनू कुमार चौबे,रचिता कुमार,शुभम सिंह आदि अपने विचार व्यक्त करते हुये चंदशेखर आजाद के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।