संकुलवार शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण
✍परवेज अख्तर/सिवान;
रघुनाथपुर (सिवान) : विभागीय निर्देश पर शून्य निवेश आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षण कार्य कैसे दें, इसका प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस दौरान शिक्षकों को समुदाय के साथ अपने उत्कृष्ट कार्याें का साझा करने के लिए उत्साहित किया गया। इसके अलावा शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण सुधार कैसे लाया जाए व शिक्षा में शून्य के आधार को बताया गया। साथ ही 11 मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया। प्रशिक्षण में मिथिलेश सिंह, कामेश्वर यादव, सुशीला यादव, सुजीत कुमार साह, राजेश कुमार, वीरेंद्र यादव, मुन्ना कुमार यादव एवं प्रवीण कुमार सिंह आदि शामिल थे।




Recent Comments