ब्रम्हाकुमारी मम्मा की स्मृति दिवस

सिवान : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की महावीरी पथ स्थित सेवा केंद्र पर संस्था की प्रथम महिला प्रधान माता जगदंबा सरस्वती मम्मा की 54वीं पुण्य स्मृति दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आदरणीय मम्मा की स्मृति में भोग लगाया गया तथा आगत अतिथियों एवं ब्रह्मा द्वारा मम्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर राजयोगिनी बीके सुदामा ने बताया कि मम्मा का तपस्वी स्वरूप अति मनमोहक था। योगयुक्त स्थिति के कारण मम्मा साकार में रहते हुए भी अव्यक्त प्रतीत होती है तथा सदा उपराम रहती थी। सदा स्वचिंतन तथा प्रभु चिंतन में व्यस्त रहती थी। मम्मा के संकल्प, बोल तथा कर्म सब उनकी संपूर्ण स्टेज के प्रमाण थे। मम्मा की सूरत तथा दृष्टि में इतनी रूहानियत थी कि मम्मा के घर सभी सब कुछ भूलकर अति निंदनीय सुख में खो जाते थे।