रिद्धि सिद्धि सेंट्रल स्कूल में वार्षिक खेलकूद महोत्सव का हुआ आयोजन
संवाददाता, छपरा/मांझी
    मांझी प्रखण्ड क्षेत्र के नचाप गांव में अवस्थित रिद्धि सिद्धि सेंट्रल स्कूल में वार्षिक खेलकूद महोत्सव का आयोजन किया गया। इस वार्षिक खेलकूद महोत्सव में विद्यालय के बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

 वर्ग 5 की छात्रा तान्या कुमारी ने 6 किलोमीटर मैराथन दौड़ में बाजी मारी जबकि लड़को में अनमोल रत्न ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इसके अतिरिक्त 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर के रेस, रिले रेस, ऊंची कूद, लंबी कूद, बास्केट बॉल, वॉली बाल, बैडमिंटन, खो खो, कैरम बोर्ड आदि खेलो का भी आयोजन किया गया था जिसमें छात्राओं ने अपना दबदबा बनाये रखा।
      इस वार्षिक खेलकूद महोत्सव का मुख्य आकर्षण वर्ग नर्सरी से यूकेजी के बच्चों का रिले रेस व अल्फाबेटिकल रेस रहा।
    इसके पूर्व वार्षिक खेलकूद महोत्सव का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष परमेश्वर सिंह व राकेश लोचन सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

  विद्यालय के अध्यक्ष श्री सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुवे कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है। 
वही विद्यालय के निदेशक राकेश सिंह ने नियमित खेलकूद के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतर करनेवाले बच्चों को सम्मानित भी किया।
    इस दौरान प्राचार्य दशरथ साह, दीपक कुमार सिंह, अविनाश श्रीवास्तव, अरविंद श्रीवास्तव, संतोष कुमार, रौशना शर्मा आदि उपस्थित थे।