सारण :एक भी बच्चा छूटेगा संकल्प हमारा टूटेगा

छपरा-
राष्ट्रीय सेवा योजना जगदम कॉलेज इकाई छपरा के एन एस एस स्वयंसेवकों द्वारा प्लस पोलियो अभियान (28 जनवरी से 1 फरवरी 2018 तक) के तीसरे दिन लगभग 220 बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई गई।
एनएसएस स्वंयसेवको द्वारा थाना चौक ,नगरपालिका चौक, मौना चौक, साहेबगंज पोस्ट ऑफिस, के पास खड़े होकर वहां से गुजरने वाले प्रत्येक बच्चे को पल्स पोलियो की दवा पिलाकर पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को दोहराया गया ।
इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवकों में प्रिंस कुमार ,रणजीत कुमार ,मकेशर पंडित, मोहम्मद शमशाद, किशन कुमार ,विवेक कुमार ,सन्नी सुमन, ममता कुमारी ,सतीश कुमार , गजेंद्र कुमार ,मृत्युंजय कुमार, आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।।।




Recent Comments