मझौलिया पश्चिम चम्पारण:-कदमवा के शेख अनवारुल की हत्या कांड में मझौलिया पुलिस ने गुप्त सूचना पर दो को धर दबोचा
दैनिक खोज खबर संवाददाता मझौलिया से नेयाज आलम शाई की रिपोर्ट:-मझौलिया थाना क्षेत्र के महोदिपुर रेलवे गुमटी के समीप गुप्त सूचना पर मझौलिया पुलिस ने काला रंग की बाइक पल्सर पर सवार दो को धर दबोचा|यह जानकारी थानाध्यक्ष ओपी चौहान ने दी|उन्होंने बताया की गुप्त सूचना मिली थी की कदमवा हत्या कांड मे संलिप्त अपराधकर्मी किसी घटना को अंजाम देने के लिये महना से नानोसती रोड मे जा रहे है इस आधार पर टीम गठित कर पुलिस दल ने विधिवत साक्षियों के समक्ष तलासी लिया तथा नाम पता पूछा गया एक सद्दाम हुसैन साकिन छावनी थाना मनुआपुल दूसरा साजिद उर्फ गुड्डू साकिन पुरैना पाण्डेय टोला थाना चनपटिया बताया|दोनो के पास दो देशी कट्टा तथा तीन जिंदा कारतूस एक चोरी की बाइक एंव पांच विभिन्न कम्पनी का मोबाईल बरामद किया है|पूछताछ के दौरान दोंनो ने कदमवा हत्या कांड मे सुपारी लेकर हत्या करने की बात स्वीकारी व बताया की कदमवा के शेख याकूब के कहने पर शेख अनवारुल की हत्या किया गया|इस छापेमारी दल मे थानाध्यक्ष ओपी चौहान पुअनि उदय पासवान पुअनि सुधीर कुमार साथ मे सशत्र बल की पुलिस भी रहे|दोनो को जेल भेजा गया।