सीवान :पालिटेक्निक काॅलेज का हुआ शुभारंभ 

बरुणेश आनन्द बरुण की रिपोर्ट 

मैरवा-सिवान-
मैरवा नगर क्षेत्र के धाम परिक्षेत्र में मेन रोङ दरौली में मंगलवार दिन में भव्य समारोह आयोजित कर केडीएम पाॅलटेक्निक काॅलेज का शुभारंभ हुआ ।कार्यक्रम का शुभारंभ डाॅ आर एन रंजन जिला मलेरिया पदाधिकारी सिवान व डाॅ अशोक कुमार लेप्रोसी सर्जन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित व फीता काट किया संस्था निर्देश रामनक्षत्र राम ने बताया कि तत्काल सिविल इंजीनियरिंग, मेकेनिकल,  इलेक्ट्रिकल ट्रेड में तीन वर्षीय पाठ्यक्रम में नामांकन होगा शिक्षक मोती लाल राम ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि समय की मांग के अनुसार ब्यवसायीक पाठ्यक्रम की जरुरत है जिसकी पूर्ति यह संस्था करेगी अब क्षेत्र के बच्चो को सुदुर नहीं जाना पङेगा काम खर्च में शिक्षा प्राप्त होगी शुभारंभ के अवसर पर दर्जनो छात्रो का नामांकन  तीस प्रतिशत छूट के साथ हुआ संचालन सतीश कुमार कुशवाहा ने किया राजेश ठाकुर,  संजय कुशवाहा, स्वामीनाथन यादव, सुनिल सिंह, विश्वनाथ राम,रीना देवी जैसे दर्जनो शिक्षक मौजूद हो संस्थान के उत्तरोत्तर विकास की मंगल कामना की ।