जामों क्षेत्र में आग लगने से  चार घायल एक की मौत
सविता उपाध्याय 
लखनऊ 18 अप्रैल। जामो थाना क्षेत्र के भीखी पुर में चिमनी से आग लगने के कारण 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों में तीन बच्चे हैं प्रिया 8 वर्ष सपना ७ वर्ष मंगत 4 वर्ष जिसमें 1 महिला भी है रानी देवी उम्र 35 वर्ष पत्नी विजय कुमार का इलाज जामों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है डॉक्टरों ने मंगत  और रानी देवी को भी आज किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज लखनऊ के लिए रेफर कर दिया ज्ञात हो यह मामला कल का है कल 6:00 से 7:00 बजे के आसपास में चिमनि से आग लगने के कारण प्रिया सपना मंगत और रानी देवी गंभीर रुप से चल गई  जिसमें प्रिया और सपना को डॉक्टरों ने कल ही मेडिकल कॉलेज लखनऊ के लिए रेफर कर दिया था जहां पर सपना ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है प्रिया का इलाज अभी भी लखनऊ में जारी है जामों सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक एवं डॉक्टर ने बताया कि महिला रानी देवी और मंगत को भी यहां से रिफर किया जा रहा है अभी तक शासन प्रशासन के द्वारा पीड़ित परिवार को कोई भी इमदाद नहीं मिल सकी है जिस परिवार के कई लोग घायल हो चुके हो इलाज में जल चुके हो ऐसे में किसी जनप्रतिनिधि का ना पहुंचना गंभीर प्रश्न उत्पन्न करता है रिपोर्ट अशोक पांडे वायस आफ लखनऊ पत्रकार