नौतन:-आग लगने से दो घर जले
दैनिक खोज खबर संवाददाता नौतन रवीश कुमार मिश्रा की रिपोर्ट के अनुसार :-स्थानीय प्रखंड के मंगलपुर नुनिया टोला मे रविवार की मध्य रात्री 12:30 बजे बिजली के साॅट सर्किट से लगी आग से धनु ठाकुर, एवं मुन्ना ठाकुर का घर जलकर राख हो गया।
जिसमे मोटरसाइकिल, बर्तन, कपड़ा, गहना, अनाज तथा छः हजार रुपया जल गया । गृहस्वामी धनु ठाकुर ने बताया कि रात्री मे आग लगने से कुछ भी नही निकल पाया । वही स्थानीय अंचलाधिकारी श्री शयामाकान्त प्रसाद ने बताया कि जो भी सरकार द्वारा निर्धारित मदद है, वह दिया जाएगा ।।




Recent Comments