
सारण :डुमरी ने टी-20 कप पर जमाया कब्जा,राजीव रंजन बने मैन ऑफ द मैच
———–
राहुल कु सिंह की रिपोर्ट:
———–
मांझी
प्रखंड के डुमरी में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का आज फाइनल मैच डुमरी और डुमरी पुरब टोला के बिच खेला गया । जिसमे डुमरी की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में 110 रन बनाए दुसरी पारी खेलने उतरी डुमरी पुरब टोला की टीम ने 6 विकेट खोकर 18• 3 गेंद में 111 रन बनाकर मैच जीत लिया ।मैन ऑफ द मैच राजीव रंजन सिंह को दिया गया। व मैन ऑफ द सिरीज नूर आलम को दिया गया ।मुख्य अतिथि मांझी विधानसभा के युवा नेता राणा प्रताप सिंह उर्फ डब्लूय सिंह ने विजेता डुमरी पुरब टोला टीम को कप प्रदान किया और कहा की ग्रामीण क्षेत्रों मे भी युवाओं मे प्रतिभा की कमी नहीं है ।जरूरत इस बात की है की ऐसे आयोजन हमेशा होते रहना चाहिये ।जिससे प्रतीभावान खिलाड़ी निखर कर सामने आये ।सरकार को भी प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिये कार्ययोजना बनानी चाहिये ।पढाई के साथ स्वस्थ रहने के लिये खेलना भी ज़रूरी है ।

मौके पर राजन सिंह , दलित संध अध्यक्ष अरूण राम आदि अन्य मौजूद थें ।




Recent Comments