नीरज सिंह की हत्या के विरोध मे सीबीआई की जांच की मांग को लेकर कैंडिल मार्च 
⏭दैनिक खोज खबर झारखंड ब्यूरो प्रमुख रितुराज की रिपोर्ट:-झारखंड धनबाद-नीरज सिंह की हत्या के विरोध मे असंगठित मजदुरो समेत आमलोगो ने सैकडो की संख्या मे हत्यारो को अविलंब गिरफ्तार करो तथा सीबीआई की जांच की मांग को लेकर कैंडिल मार्च निकाला।
इस दौरान सभी अपने हाथो मे मांगो की दफ्तियां लिए हुए थी.तथा नीरज सिंह अमर रहे एवं रघुवर सरकार इस्तिफा दो के नारे लगा रहे थे. यह जुलुस गोधर से केन्दुआ तथा करकेन्द तक गई.
पुर्व मंत्री मन्नान मल्लिक  समेत राजा यादव, राजकुमार राजभर, विरेन्द्र पासवान,सुधीर राम कटिमन राम, फुलेश्वरी देवी,तथा काँग्रेस के संजय जायसवाल, श्रीरामचौरसिया, श्याम प्रसाद, जयप्रकाश चौहान, जाकिर हुसैन समेत कई लोग सम्मिलित थे.