
मढ़ौरा (सारण)। गुरुवार को भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी एवं बिहार राज्य किसान सभा के मढ़ौरा प्रखंड इकाई की ओर से महान स्वतंत्रता सेनानी किसानों दलितों के मसीहा जननायक स्वामी सहजानंद सरस्वती का 133वीं जयंती बहुआरा पट्टी गांव के सिपाही नगर में भरत प्रसाद सिंह अधिवक्ता की अध्यक्षता में धूमधाम से समारोह पूर्वक मनाई गई। समारोह स्थल पर स्वामी जी के तैल चित्र पर सैकड़ों किसान मजदूर ग्रामीण दस्तकार औरत मर्द ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की । मौके पर स्वामी जी अमर रहे ,किसान आंदोलन जिंदाबाद , जो अन्न वस्त्र उप जाएगा वहीं कानून बनाएगा यह भारतवर्ष उसी का है वहीं शासन चलाएगा 24 मार्च को पटना चलो आदि गगन भेदी नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया गया । स्वागत भाषण प्रोफेसर मोहम्मद रजाक हुसैन ने किया ।समारोह को संबोधित करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला सचिव रामबाबू सिंह ने कहा कि स्वामी जी किसानो दलितों एवं मजदूरों के प्राण थे ।उन्हों ने एक सन्यासी के रूप में जमींदारों के खिलाफ 1928 में पश्चिमी पटना किसान सभा,1929 में बिहार राज्य किसान सभा एवं 1936 में अखिल भारतीय किसान सभा का गठन कर किसानों को आजादी के आंदोलन से जुड़ने का कार्य किया और जीवन पर्यंत किसानों के मसीहा के रूप में कार्यरत रहे।उन्ही के आंदोलन की भार से बिहार में सबसे पहले ज़मींदारी प्रथा का अन्त हुआ । उसके लिए वें सदा याद किए जाऐगें।समारोह को शिक्षक नेता चुल्हन प्रा० सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि आज स्वामी जी के किसान आंदोलन कि प्रेरणा से देश में ऐतिहासिक किसान आंदोलन छिड़ा हुआ है और देश की राजधानी दिल्ली के बॉर्डर पर लाखों किसान तीन कृषि कानूनो की वापसी के लिए धरना दे रहे हैं । इस दौरान में 200 से ज्यादा किसान शहीद हो गए हैं। स्वामी जी का सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम अपने यहां किसान आंदोलन का तीव्र कर भारत सरकार को तीनों कानुन वापस करनें को मजबूर करें।समारोह में किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों के प्रति 1 मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई समारोह में किसान सभा के जिला सचिव हरिबल्लभ सिंह , पूर्व मुखिया अमरेंद्र सिंह, मुखिया हर्षबर्द्धन दिक्षित, सामाजिक कार्यकर्ता प्रियरंजन पांडेय, बीरेंद्र प्रसाद सिंह, भरत राय, प्रेम सुंदर मांझी, सुरेश सिंह, सदानंद सिंह, मुखिया पप्पू सिंह, पशुपति सिंह, जामदार राय, अजय कुमार यादव, संजय कुमार, विजय राय, श्यामबाबू कुमार , डॉ नुसरत अली, इमरान अली, आदि ने संबोधित किया और भावभीनी श्रधांजलि अर्पित करते हुए स्वामी जी के सपनो का भारत बनाने का संकल्प लिया।




Recent Comments