परवेज अख्तर/ सिवान

दारौंदा  प्रखंड मुख्यालय स्थित राय मार्केट में कॉमन सर्विस सेंटर पर मंगलवार को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत गोल्डन कार्ड बनाने के लिए भीड़ लगी। इस मौके पर संचालिका आजंती राय ने बताया कि भारत सरकार द्वारा गोल्डेन कार्ड वाले लाभुकों को प्रति परिवार 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क, कैशलेस एवं पेपरलेस चिकित्सीय सुरक्षा उपलब्ध कराया जाएगा, जिनका राशनकार्ड से चेक करने पर नाम है, उनका गोल्डेन कार्ड बन जाएगा या जिनको प्रधानमंत्री का फोटो युक्त स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पत्र मिला हो उनका गोल्डेन कार्ड बनेगा। सीएससी की संचालिका ने बताया कि इसके साथ ही पेंशन के लाभार्थियों का भी ऑनलाइन का काम तेजी गति से हो रहा है। प्रबंधक नाबिल अहमद हाशमी एवं अमन कुमार पांडेय के दिशानिर्देश पर कार्य चल रहा है। इस दौरान दिनेश प्रसाद राय, पुष्कर नंदन पराशर, यादव लाल सिंह, नारायणी कुमारी, रत्नप्रिया कुमारी, पल्लवी कुमारी, भरत ठाकुर, जगदीश प्रसाद, संजय सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, संजय प्रसाद, विजय सिंह आदि उपस्थित थे।