
जमुई
बुधवार को देर संध्या नगर परिषद क्षेत्र स्थित पंच मंदिर परिसर में नाई नवयुवक संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नाई नवयुवक संघ के नगर अध्यक्ष शंकर ठाकुर ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष शंकर ठाकुर ने नाई समाज एकता पर बल देते हुए।कहा कि समाज के लोगों को अपने हक की लड़ाई के लिए आगे बढ़ कर आना होगा तभी समाज का कल्याण हो सकता है।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बिहार सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह से मिलकर एवंआग्रह कर नई नवयुवक संघ के बैठक के लिए जननायक कर्पूरी ठाकुर मीटिंग हॉल निर्माण का मांग किया जाएगा। नाई नवयुवक संघ की बैठक में उपस्थित लोगों ने बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से नाई समाज को अनुसूचित जाति में सम्मिलित करने की मांग की है। नई नवयुवक संघ की बैठक के मौके पर नगर उपाध्यक्ष बम बम ठाकुर ,दिलीप ठाकुर ,संजय ठाकुर ,भज्जू ठाकुर ,राजीव ठाकुर ,विनोद ठाकुर ,रंजन ठाकुर, विपिन ठाकुर, अमरजीत ठाकुर ,दिनेश ठाकुर ,अनिल ठाकुर, परशुराम हजाम ,रामाधीन ठाकुर ,रंजीत ठाकुर ,सुरेंद्र ठाकुर, अरविंद ठाकुर ,मनोज ठाकुर के अलावे दर्जनों नाई समाज के लोग उपस्थित थे।




Recent Comments