हाजीपुर में सेवा दिवस पर गरीबों के बीच कंबल वितरित किया गया

हाजीपुर। देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जयंती सेवा दिवस के रुप मे मनाते हुए हाजीपुर शहर के गांधी चौक स्थित शशि क्लिनिक पर मंगलवार को नवजीवन ज्योति ट्रस्ट के तत्वावधान में गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया। डॉ शशि कुमार व नीरज सिन्हा के हाथों कुल 25 बेसहारों के बीच कंबल का वितरण हुआ। इस मौके पर अधिवक्ता सुमित कुमार व अमरेश कुमार, मृत्युंजय सिंह, अंजार खान आदि मौजूद थे।