2 अक्टूबर को चलेगा महा-अभियान, जिले में डेढ़ लाख लोगों का होगा टीकाकरण

छपरा।
सिविल सर्जन डॉ. जेपी सुकुमार ने बताया कि जिले में 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर महा- अभियान का आयोजन किया जायेगा। इस अभियान में डेढ लाख लोगों कोविड का वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लक्ष्य को हर हाल में हासिल करना है। इसको लेकर वैक्सीनेशन कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। दो अक्टूबर को टीकाकर्मियों को अलग से 150 रूपये खाना के लिए देने का प्रावधान किया गया है। इसके साथ हीं टीकाकरण कार्य में लगे वाहन चालकों को भी 150 रुपये अलग से दिया जायेगा।