स्वच्छ छपरा-सुंदर छपरा का प्रयास सोचनीय व निंदनीय!
छपरा 
जी हां छपरा नगर परिषद के द्वारा किया जा रहा प्रयास काफी सोचनीय और निंदनीय है!ये नज़ारा छपरा के गांधी चौक के में रोड है .जहाँ आज कई दिनों से कचड़े से भड़ा कूड़ादान सड़क के बीच पड़ा हुआ है .राहगीरों के आने जाने के साथ साथ स्थानीय लोग भी काफी परेशान है .जबकि शहर के साफ सफाई के लिए सरकार द्वारा करोड़ो रूपये का आवंटन होता है. लेकिन इस शहर में सफाई की गाड़ी नही घूमती है .जबकि इस रास्ते से जिले के लगभग सभी वरीय पदाधिकारियो का आना जाना रोज होता है .यह तक कि छपरा के नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी भी इसे देखते है या उनकी नज़र नही पड़ती होगी क्योंकि आजकल वे मालबिटोर विभाग यानी डीटीओ के भी प्रभार में है ये उस काम मे ज्यादा मन लगाए हुए है .इस लिए इस पर ध्यान नही है .इनका जबकि रात को अंधाधुंध ट्रक चलने के कारण इस कूड़ेदान को भी नुकसान पहुचाया गया है और इतना भारी कूड़ेदान की कोई आदमी चाहे भी तो अकेले इसे हिला भी नही सकता .खैर नगर परिषद को इससे होने वाली किसी बड़ी दुर्घटना का शायद इंतजार है.
साभार :मनोरंजन पाठक ,छपरा