◆सावन में सफाई हेतु युवाओं ने सँभाली कमान
◆दक्षिणायन गंगा तट की किया सफाई।
#अखिलेश परमार राणा

●सोनपुर (सारण)
स्थानीय प्रखंड में अब युवा अधिकारियों या सरकार पर कार्यो की जिमेवारी न छोड़ते हुए खुद कमान सभाल रहे है और वे समाजिक कार्यो में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे है चाहे वह धार्मिक आयोजन हो या सामाजिक क्षेत्र यहाँ के युवा सभी कार्यक्रमो में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करा रहे है इसका ताजा उदाहरण सोमवार को पहलेजा गंगा घाट पर देखने को मिला जब अचानक सैकड़ो युवाओं की टोली गंगा घाट पर पहुँची और सभी घाट की सफाई में जुट गए।

किसी ने फावड़ा सम्भाला तो कोई कुरा फेकने के काम लगा । धर्म जागरण एवं बजरंग दल के बैनर तले इस सफाई अभियान में जुटे युवाओं ने बताया कि सावन मास आने में मात्र 12 दिन शेष रह गए है मगर प्रसासन ने अब तक गंगा घाट सफाई या अन्य किसी व्यवस्था की सुध लही लिया जबकि पूरे महिने कई जिले के हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन यहाँ गंगा जल लेने पहुचते जो यहाँ से पवित्र गंगा जल लेकर बाबा गरीबनाथ एवं बाबा हरिहर नाथ मंदिर में भगवान भोले शंकर का जलाभिषेक करते है । सफाई में जुटे युवको ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। । इस सफाई अभियान में मुख्य रूप से बजरंग दल कार्यकर्ता राधेश्याम सिंह अजय कुमार छोटू कुमार जयंत कुमार अनमोल कुमार कुंदन कुमार नन्दन कुमार मुकेश कुमार हर्षवर्धन कुमार खरिका पंचायत के मुखिया समेत धर्म जागरण कार्यकर्ता दिव्यांसु गौतम आदि उपस्थित थे।





Recent Comments