गोरधनपुरा:राशन​ डीलर द्वारा समय पर नही दी जाती है सामग्री
फ़िरोज़ खान
बारां 4 मई । गोरधनपुरा के सहरिया परिवारों को समय पर राशन नही मिल रहा है । ग्यारसी बाई, पूनी बाई, रामप्यारी ने बताया कि करीब 300 सहरिया परिवार निवास करते है । डीलर द्वारा समय पर राशन सामग्री का वितरण नही किया जाता है । हर माह पैकेज व गेंहू नही दिया जा रहा है । एक माह बाद देता है,जैसे अप्रेल का  मई में देगा । इस तरह एक माह का गेप चलता है । और पास मशीन से निकलने वाली पर्ची भी उपभोक्ताओं को नही देता है । कुछ सवाल जवाब करने पर धमकी देता है । और कहता है कि मेरी शिकायत कही भी कर दो मेरा कुछ होने वाला नही है । उन्होंने बताया कि डीलर द्वारा पैकेज मार्च में दिया गया था । उसके बाद अभी तक भी पैकेज नही मिला है । इस तरह डीलर उवभोक्ताओ को आये दिन परेशान करता है । और अगर कोई बहार निकल जाए और जब वह लौटता है तो उसको तो बिल्कुल भी नही देता है । बोलता है समय पर आया करो तुम्हारा राशन लेप्स हो गया । डीलर की कार्यप्रणाली आमजन दुखी है । पुर्व मै भी इसकी शिकायत की जा चुकी है । मगर अभी तक भी इसके खिलाफ कोई कार्यवाही नही की जाती है । इन महिलाओं ने बताया कि मनरेगा में मेहनत मजदूरी कर पेट भरते है । और सरकार से मिलने वाली राशन सामग्री समय पर नही मिलने से उपभोक्ता परेशान है ।
“पैकेज दिसम्बर तक दिया जा चुका है । और जनवरी के कूपन पंचायत समिति को भिजवा दिए है । एक दो दिन में उपभोक्ताओं के पास कूपन पहुंच जाएंगे । और उनको पैकेज मिलना शुरू हो जाएगा । वही डीलर की अनियमितता की जांच करवाई जावेगी ”
ईओ हरलाल मीणा रसद विभाग किशनगंज ।