सारण :तरैया के दलित परिवारों को अब मिलेगा शुद्ध जल,मुखिया ने किया जल-नल योजना कार्य शुभारंभ
#रिपोर्ट -सुरभि तिवारी /तरैया

तरैया:16.मार्च 2018
तरैया पंचायत के वार्ड 04 दलित बस्ती में मुख्यमंत्री सात निष्चय योजना के तहत शुक्रवार को मुखिया बबिता देवी ने जल नल योजना का शुभारंभ किया।तरैया के इस वार्ड 04 में जल-नल योजना पर लगभग 14 लाख 73 हजार रुपये खर्च किये जायेंगे।मुखिया प्रतिनिधि विनोद मांझी ने बताया कि दलित परिवारों को इस योजना से शुद्ध पे जल मिलेगा।जिससे कई बीमारियों से इन्हें निजात मिलेगा।

#तरैया में मुख्यमंत्री सात निष्चय योजना में खर्च होंगे 06 करोड़ 04 लाख 79 हजार रुपये-
प्रखण्ड के प्रत्येक पंचायतो में मुख्यमंत्री सात निष्चय योजना के तहत जल -नल लगाने का कार्य प्रारम्भ हो गया है।इसकी जानकारी देते हुए बीडीओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि वित्तिय वर्ष 2016-17 के आच्छादित वार्डो में कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।प्रखण्ड के पोखरेरा,चैनपुर,माधोपुर,चंचलिया,भागवतपुर,भटगाई,सरेया रत्नाकर,पचभिंडा एवम डेवढ़ी जल-नल योजना का कार्य प्रारंभ है।
जल-नल लगाने में प्रथम प्राथमिकता अनुसूचित जाति के वस्ती को दिया गया है।उसके बाद जनसंख्या के आधार पर वस्ती में जल-नल लगाया जाएगा।पंचायत वार्ड विकास समिति द्वारा उक्त कार्य कराया जाएगा।सात निष्चय योजना का 50% राशि गली-नाली पे जल योजना पर खर्च करना है। प्रत्येक पंचायत के एक वार्ड में मुख्यमंत्री पे जल योजना में 15 से 20 लाख रुपये खर्च होंगे।जेई अरुण कुमार ने बताया कि प्रखण्ड में कुल
डीपीआर 06 कड़ोर 04 लाख 79 हजार 663 रुपये।जिसमे आवंटन 9663 लाख रुपये हो गए है।प्रत्येक पंचायत के चयनित वार्ड में जल -नल योजना में ये राशि खर्च होंगे।




Recent Comments