*बिहार में महागठबंधन के कई नेता नाखुश, होंगे भाजपा में शामिल*
*✍श्रीनारद संवाद सेवा-सीवान*
♨बिहार में भाजपा एक बार फिर राजद और जदयू को झटका देने की तैयारी में है. 
हाल ही में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पटना आने पर उनके समक्ष राजद और जदयू के कई नेताओं ने भाजपा का दमन थाम लिया था.
एक बार फिर भाजपा इन दोनों दलों को झटका देने की तैयारी में है. बताया जाता है कि महागठबंधन के कई नेता भाजपा का हिस्सा बनने की सोच रहे हैं, क्योंकि राजद-जदयू में उनकी बात सुनने वाला कोई नहीं है.मिली जानकारी के मुताबिक जदयू के पूर्व विधायक और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री राजेश सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने भाजपा में शामिल होंगे.वहीं समस्तीपुर के हसनपुर से राजद के पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम बहुत जल्द राजद का दामन छोड़ भाजपा का दामन थाम राजद को झटका देने की तैयारी में हैं.
अभी हाल में ही केशव प्रसाद मौर्य के समक्ष भाजपा में शामिल हुए बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी ऐसे नेताओ के संपर्क में है और उनका भी दावा है कि अभी कई और नेता बहुत जल्द भाजपा में शामिल हो सकते हैं.