सारण जिला कार्यपालक सहायकों की बैठक मे 29 व 30 जून को सांकेतिक हड़ताल पर हुई चर्चा 
———
छपरा 
 सारण जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत कार्यपालक सहायको द्वारा सोमवार को बिहार राज्य  कार्यपालक सहायक संघ के नेतृत्व में दिनांक 29 एवम 30 जून को होनेवाली सांकेतिक हड़ताल में भाग लेने संबंधी चर्चा हेतु बैठक की गई। जिसमें की सारण जिले में संघ के पुनर्गठन, संघ की मजबूती, सरकार द्वारा संविदा कर्मियों के साथ कि जा रही सौतेले व्यवहार के विरोध आदि मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया, बैठक की अध्यक्षता अविनाश मिश्र कार्यपालक सहायक द्वारा की गई और बताया गया कि आगामी 02.07.2017 को जिले के सभी कार्यपालक सहायको के साथ बैठक का आयोजन कर संघ का पुनर्गठन किया जाएगा, सभी पदों पर निर्वाचन कर अध्यक्ष आदि का चुनाव कर संघ को नई मजबूती के साथ नई टउचाई पर ले जाया जाएगा। ताकि सरकार के सौतेले व्यवहार का हर स्तर पर विरोध किया जा सके। मौके पर   रवि कुमार राजन कुमार सोनु यादव रविश कुमार विशाल गुपता  अजय राज़ अमिट कुमार अनिल मिश्र पवन कुमार आदी कार्यपालक सहायक उपस्थित थे।
—–
साभार :मनोरंजन पाठक ,छपरा