
स्वच्छाग्राही सदस्यों नें नगरा में की बैठक, कोर कमिटी क़ा किया गठन
नगरा(सारण) प्रखंड परिसर में रविवार को सभी स्वच्छाग्राही सदस्यो के सहमति से एक बैठक किया गया।उक्त बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष मो. मजहर नेसार एवं प्रखंड प्रमुख अजय राय के सम्क्ष मे बैठक किया गया। इस बैठक में स्वच्छता ग्राही का समस्या पर चर्चा किया गया एवं अपने कार्य मे ईमानदारी पूर्वक करने का भी सहमति लिया गया।सभी स्वच्छताग्रही ने बताया कि ईमानदारी पूर्वक कार्य किया जा रहा है।वहीं इस बैठक में प्रखंड प्रमुख यजे राय के हाथों से सर्वसम्मति से मनोज राय को प्रखंड अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष फैजान अखतर अंसारी माला पहना कर चुना गया।वहीं साथ ही एक कोर कमिटी का भी चुनाव कर लिया गया।जिसमे कोषाध्यक्ष संतोष मिश्रा एवं सचिव- अनिल कुमार को चुनकर बनाया गया।इस मौके पर प्रखंड के स्वच्छता ग्राही बैठक मे उपस्थित स्वच्छाग्राही चंदन कुमार,विजय कुमार,राजु कुमार,पंकज कुमार,रविदर माझी, दिनेश कुमार, सरोज कुमार एवं सभी स्वच्छाग्राहीयो ने फुला माला से स्वागत कियी तथा खुशी जाहिर किया।




Recent Comments