सारण डीएम ने मढ़ौरा में बैठक कर मुख्यमंत्री सात निश्चय योजनाओं की कार्य प्रगति का किया समीक्षा
मढ़ौरा (सारण) : शनिवार को स्थानीय नगर पंचायत के सभागार में डीएम ने मुख्यमंत्री सात निश्चय अन्तर्गत योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति के लिये समीक्षात्मक बैठक किया। बैठक में अनुमंडल के मढ़ौरा तरैया , मशरक , पानापुर औऱ इसुआपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के योजनाओं के कार्य प्रगति की जानकारी वरीय अधिकारियों को दिया। वहीं जिलाधिकरी सुब्रत कुमार सेन ने सात निश्चय अन्तर्गत नल-जल औऱ शौचालय निर्म सहीत अन्य कार्यं योजनाओं के लक्ष्य को हर हाल में 30 जुलाई तक पूरा करनें का निर्देश दिया। बैठक में मढ़ौरा एसडीओ विनोद कुमार तिवारी समेत सभी प्रखंडों के बीडीओ भी शामिल थे।