
रक्तदान : जीवन और मौत से जूझ रही इलाजरत महिला को “अनुभव जिंदगी का” वाट्सअप ग्रुप ने उपलब्ध कराया रक्त
मांझी (सारण)। सर्जरी द्वारा प्रसव के उपरांत एकमा के एक निजी नर्सिंग होम में ब्लड की कमी के कारण जीवन और मौत से जूझ रही महिला को सोशल मीडिया द्वारा संचालित अनुभव जिंदगी का वाट्सअप ग्रुप ने ब्लड उपलब्ध करा कर मानवता की मिशाल पेश की। हुआ यूं कि अत्यधिक रक्तस्राव के कारण देर रात्रि एकमा के बेनउत गांव निवासी धर्मेन्द्र तिवारी की पत्नी सन्ध्या देवी की स्थिति बिगड़ने लगी। उनको ओ निगेटिव ब्लड की आवश्यकता थी। ग्रुप में ब्लड की गुहार लगाए जाने पर समाज सेवी व मझनपुरा गांव निवासी पुरुषोत्तम सिंह ने आधी रात को अस्पताल पहुंचकर एक यूनिट ब्लड उपलब्ध कराया।




Recent Comments