दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
इनरवा थाना क्षेत्र के इनरवा गांव में मंगलवार की सुबह नाले में गिरकर एक साल के मासूम की मौत हो गयी। मृत बालक इनरवा के हीरालाल राम का एक वर्षीय पुत्र पूर्णमासी कुमार बताया जाता है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि परिजन छठ पर्व की तैयारी कर रहे थे। तभी उनका एक साल का बालक पूर्णमासी कुमार खेलते खेलते घर के बगल के नाली में जिसमें पानी जमा है उसमें चला गया। और उसी नाले में गिरकर उसकी मौत हो गई। लोगों की जब तक नजर पड़ती तब तक पूर्णमासी कुमार मौत के गाल में समा चुका था। घटना को लेकर मृतक बालक पूर्णमासी कुमार के पिता हीरालाल राम एवं माता दुलारी देवी का रोते-रोते हाल है। घटना को लेकर गांव में इनरवा गांव में का मातम पसरा है।





Recent Comments