बनियापुर व सहाजितपुर में दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन व्यक्ति घायल
बनियापुर (सारण) थाना क्षेत्र के एनएच 331 पर बनियापुर मुख्यालय पर देर रात ट्रैक्टर और बाइक के टक्कर में पति पत्नी घायल हो गए। जिनकी हालत नाजुक देखते हुए दोनों को बनियापुर के चिकित्सकों ने छपरा रेफर कर दिया।
जिस घटना के संबंध में बताया जाता है कि जहांगीरपुर गांव अला महतो और पीड़ित की पत्नी राज कुमारी देवी दोनों अपने बाइक से भगवान हाट के तरफ जा रहे थे। इस दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बीच सड़क पर टक्कर मार दी। जिससे दोनों दंपत्ति बुरी तरह घायल हो गए। जिसको मौके पर मौजूद जदयू के प्रखंड अध्यक्ष शिवनारायण सिंह पटेल तथा सचिव शम्स परवेज ने घायलों को उठा कर बनियापुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने पीड़ित का प्रथमिक इलाज कर उसे छपरा रेफर कर दिया। जिस दोनों दंपत्ति की स्थिति नाजुक बताया जा रहा है। वही सहजीतपुर थानान्तर्गत एन एच 331 पर पँचमहला धाती पर मोटरसाइकिल से एक 80 वर्षीय वृद्ध ठोकर लगने से घायल हो गया,जिसका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।




Recent Comments