
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छपरा इकाई क़ा हुआ गठन
छपरा :अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छपरा इकाई के द्वारा संगठन के काम को आगे बढ़ाते हुए रिवीलगंज नगर इकाई का गठन किया गया।इस मौके पर एबीवीपी के छपरा के वरिष्ठ कार्यकर्ता नौलेश कुमार सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया।वहीं जय प्रकाश विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष रजनीकांत सिंह ने नए सदस्यों को संगठन के सिद्धांत कार्य क्षेत्र एवं कार्यप्रणाली से उन्हें अवगत कराया। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा राष्ट्रवादी छात्र संगठन है।जो दलगत राजनीति से ऊपर उठकर छात्र हित समाज हित तथा राष्ट हित के लिए आजादी के बाद से निरंतर काम करता रहा है। छात्रों के भीतर शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति उनके नैतिक दायित्व का बोध कराना विद्यार्थी परिषद का काम है ।उपरांत ईनई ग्राम पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि ओम सिंह छात्रसंघ अध्यक्ष रजनीकांत सिंह एव बरिष्ठ कार्यक्रता नवलेश ने इकाई की घोषणा किया ।अविनाश चौहान को रिबिलगंज का नगर मंत्री , रतन कुमार सिंह .अंकित कुमार सिंह .अजय कुमार. बिट्टू कुमार. राकेश कुमार शर्मा.को नगर सह मंत्री बनाया गया। रवि शर्मा को कार्यालय मंत्री, कोषाध्यक्ष राजू कुशवाहा, एसएफडी जयन्नदन पंडित, मीडिया प्रभारी राजा गुप्ता, सोशल मीडिया प्रभारी सुमित कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी गुड्डू शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य करण कुमार सिंह, दीपक कुमार, चंदन कुमार, विवेक कुमार, सुमित कुमार चौधरी, गुलशन, आयुष कुमार, रोहित कुमार, विकास को नियुक्त किया गया।




Recent Comments