सीवान : मल्लुपर को छपियां ने 5 विकेट से हराया
#अखलाक अहमद

सीवान : पचरुखी प्रखंड के मल्लूपुर गांव स्थित खेल मैदान में मल्लूपुर चैम्पियन ट्रॉफी की शुक्रवार को रोमांचक शुरुआत हुई।ट्रॉफी का आयोजन भव्य ढंग से किया गया।आज के मैच में छपियाँ की टीम ने मल्लूपुर टीम को 14.3 ओवर और 5 विकेट से शिकस्त दिया।
चैंपियन ट्रॉफी का उद्घाटन जदयू नेता श्रीनिवाश यादव ने फीता काटकर किया।मौके पर मनोज सिंह,कला निकेतन के संस्थापक विजय श्रीवास्तव,जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष मुर्तुजा अली कैसर,रिजवान अहमद,सब्बू, पूर्व बीडीसी प्रत्याशी रामपुकार यादव,उमेश यादव,शिवकुमार पड़ित,हीरालाल मांझी,पूर्व मुखिया श्रीराम पड़ित समेत हजारों खेल प्रेमी उपस्थित थे।