राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बीडीओ ने मतदाताओं को दिलाई शपथ

इसुआपुर(सारण): राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाता दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. मध्य विद्यालय इसुआपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में मतदान केंद्र संख्या 152 एवं 153 के मतदाताओं, विद्यालय के छात्रों, शिक्षक शिक्षिकाओं को मतदाता के कर्तव्यों से अवगत कराया गया.

प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार द्वारा सभी मतदाताओं को इस अवसर पर आगामी मतदान में अपनी शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ-साथ क्षेत्र के सभी 18 वर्ष से अधिक उम्र के युवक युवतियों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने का आह्वान किया गया.

बीडीओ श्री कुमार ने कहा कि सभी मतदाताओं को यह अधिकार मिला है कि वह अपने मतदान का प्रयोग करें और समाज को सशक्त सरकार देने का कार्य करें.

उन्होंने सभी मतदाताओं को उनके कर्तव्यों की शपथ दिलाई.
वही बीएलओ संतोष कुमार ने सभी मतदाताओं से यह आह्वान किया कि मतदाता सूची में पुरुष की अपेक्षा महिलाओं का अनुपात कम है जिसके लिए सभी अपने घर की 18 वर्ष से अधिक की युवती एवं महिलाओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराए.

इस अवसर पर बीएलओ संतोष कुमार बीआरपी द्वारिका नाथ तिवारी निशा कुमारी रंजीत कुमार शोभा कुमारी उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र कुमार सहित दर्जनों शिक्षक शिक्षिकाएं एवं मतदाता मौजूद थे