हाइवा और बोलेरो में टक्कर, बोलेरो सवार घायल

#धर्मेन्द्र कुमार/तरैया(सारण):

थाना क्षेत्र के तरैया-अमनौर मुख्य सड़क पर देवरिया गांव में एक बोलेरो और हाइवा में टक्कर हो गया।जिसमें बोलेरो पर सवार तरैया निवासी मलय सिंह घायल हो गये है।घायल का उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में चल रहा है।घायल ने इस सम्बंध में हाइवा चालक के विरुद्ध एक शिकायत प्रतिवेदन थाना में दिया है।घायल ने बताया कि वह बोलेरो लेकर जा रहा था तभी सामने से आती हुई हाइवा गाड़ी ने मेरे बोलेरो में जोरदार टक्कर मार दिया।जिससे मैं गंभीर रूप से घायल हो गया।