सारण :बनियापुर में बीडीओ ने किया जरूरतमन्दो में कम्बल का वितरण

बनियापुर(सारण)
प्रखंड के सहाजितपुर गांव में शीतलहर के प्रकोप से जूझते जरूरतमन्दों के बीच प्रखंड विकास पदाधिकारी दीपक कुमार ने कम्बल का वितरण किया।
सम्बन्ध में बीडीओ ने बताया की कम मात्रा में कम्बल के उपलब्धता को देखते हुए प्रखंड में शिविर के माध्यम से वितरण सम्भव नही था ,इसलिए पंचायतो में भ्रमण कर चिन्हित कर जरूरत मन्दो के बीच कम्बल का वितरण किया जा रहा है।उन्होंने बताया की सहाजितपुर में 15 गरीब जरूरत मन्दो के बीच कम्बल वितरण किया गया ।मौके पर पंचायत के पूर्व मुखिया मुन्ना सिंह सहित अन्य कर्मी शामिल थे।




Recent Comments