सीवान के युवाओं ने रक्तदान कर के दी स्वामी विवेकानंद जी को श्रद्धांजलि
👉सीवान स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर सीवान ब्लड डोनर क्लब ने आयोजित किया रक्तदान शिविर👈

रक्तदान जीवनदान है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान कई जिंदगियों को बचाता है। इस बात का अहसास हमें तब होता है जब हमारा कोई अपना खून के लिए जिंदगी और मौत के बीच जूझता है। उस वक्त हम नींद से जागते हैं और उसे बचाने के लिए खून के इंतजाम की जद्दोजहद करते हैं। ये बाते शुक्रवार को सीवान सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर सीवान ब्लड डोनर क्लब के तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन करते हुए रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव रत्नेश कुमार सिंह ने कहीं ।

इसके पूर्व रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव श्री सिंह, डाक्टर पंकज कुमार व ब्लड डोनर क्लब के संयोजक नीलेश वर्मा नील ने संयुक्त रूप से स्वामी विवेकानंद जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर के शिविर का उद्घाटन किया । इस मौके पर डाक्टर पंकज कुमार ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान से फायदे ही फायदे हैं । रक्तदान करके न सिर्फ किसी की ज़ि़न्दगी बचाने जैसी अनमोल खुशी मिलती है बल्कि इससे हमारी सेहत को भी लाभ पहुंचता है।

इस अवसर पर क्लब के संयोजक नीलेश वर्मा नील ने बताया कि आज के इस रक्तदान शिविर में क्लब के पन्द्रह सदस्यों ने स्वैच्छिक रूप से रक्तदान किया । उन्होंने बताया कि हमारे सदस्य हमेशा ब्लड बैंक के मांग के अनुसार रक्तदान करते रहते है । आज विशेषकर स्वामी विवेकानंद जी पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए यह शिविर आयोजित किया गया था । इस मौके पर, नवीन सिंह परमार, सतीश पाण्डेय, अंबालिका कुमारी, अर्चना कुमारी, मोहम्मद मोमिन, राजेश प्रसाद, धर्मेंद्र पर्वत, अमित सोनी, संतोष कुमार,संदीप पंसारी अक्षत नील वर्मा, निखिल कुमार सहित क्लब के दर्जनो सदस्य उपस्थित थे ।

========
👉आज के रक्तवीर : सीवान ब्लड डोनर क्लब के संयोजक ने बताया कि स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर रक्तदान करने वालों में अतुल कुमार श्रीवास्तव, अरविंद कुमार, निरज कुमार गुप्ता, आशुतोष कुमार सिंह, सोमील कुमार अग्रवाल, अमित कुमार पटेल, सतीश कुमार शर्मा, संदीप तुलस्यान , पंकज कुमार गुप्ता, अमन कुमार राय, सुमित कुमार श्रीवास्तव , आदि लोग प्रमुख है ।
सीवान के युवाओं ने रक्तदान कर के दी स्वामी विवेकानंद जी को श्रद्धांजलि




Recent Comments