पानापुर(सारण)एसडीओ मढ़ौरा विनोद कुमार तिवारी ने मंगलवार को अप्रवासी मजदूरों के ठहराव के लिए प्राथमिक विद्यालय दुबौली एवं लगुनी में बनाये गए कवारेंटिन केंद्र का निरीक्षण किया एवं मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आनेवाले दिनों में काफी संख्या में अप्रवासी मजदूरों के घर आने की संभावना है । इसको देखते हुए अधिक से अधिक कवारेंटिन केंद बनाये जाने की जरूरत है। मौके पर उपस्थित सीओ रणधीर प्रसाद ने बताया कि प्रखंड के ग्यारह पंचायतो में कुल 33 कवारेंटिन केंद्र बनाये गए है जिसमे 27 केंद्रों पर अबतक डेढ़ हजार अप्रवासी मजदूरों को कवारेंटिन किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि अप्रवासी मजदूरों के लिए बनाए गये कवारेंटिन केंद्रों पर सभी तैयारियां मुक्कमल है एवं पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से सभी केंद्रों का सेनिटाइजेशन कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान बीडीओ मो. सज्जाद भी उपस्थित थे।