
छपरा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार सारण, छपरा के तत्वावधान में पीड़ित प्रतिकर योजना के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पीड़ित को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई।18 सितंबर को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सारण श्री अनंत कुमार सिंह द्वारा मढ़ौरा थाना कांड संख्या 364/24 के पीड़ित वेद प्रकाश (पिता- उपेन्द्र सिंह, निवासी- मढ़ौरा, सारण) को 2,00,000/- रुपये (दो लाख रुपये) का चेक सौंपा गया।
पीड़ित प्रतिकर योजना का मुख्य उद्देश्य अपराध से प्रभावित पीड़ितों को त्वरित राहत और पुनर्वास सहायता प्रदान करना है। चेक प्राप्त करने के पश्चात पीड़ित ने विधिक सेवा प्राधिकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, विशेष उत्पाद न्यायालय द्वितीय; रवि शंकर, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंचम; जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार एवं कर्मी भी उपस्थित रहे।




Recent Comments