दीपोत्सव में शामिल विधायक छोटी कुमारी व अन्य

छपरा: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर छपरा विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक पार्कों में भव्य दीपोत्सव मनाया गया। छपरा विधायक श्रीमती छोटी कुमारी के नेतृत्व में रिविलगंज स्थित ऐतिहासिक गौतम ऋषि आश्रम और नवनिर्मित छपरा शिशु पार्क में दीये जलाकर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखमय जीवन की मंगलकामना की गई।

शिशु पार्क छपरा में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के दौरान विधायक श्रीमती छोटी कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन लंबे समय से सेवा, संगठन और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है। उनके लगभग 25 वर्षों के सेवाकाल ने देश के विकास, गरीबों, किसानों, युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि जन्मदिन केवल शुभकामनाओं का अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को याद करने का भी दिन है।

इस पावन अवसर पर शिशु पार्क में पूर्व विधायक डॉ. सीएन गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, जिला महामंत्री रामदयाल शर्मा, धर्मेंद्र कुमार साह, विवेक कुमार सिंह, जिला मंत्री रंजन यादव, पूर्व महामंत्री शांतनु कुमार, बलवंत सिंह, अर्धेंदु शेखर, पूर्व नगर अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष शुभम वर्मा, नगर अध्यक्ष चंदू सिंह, अनूप यादव, संस्कार कुमार, राकेश कुमार और अवध किशोर मिश्रा सहित तमाम वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

वहीं दूसरी ओर, रिविलगंज स्थित गौतम ऋषि आश्रम में भी विशेष दीपोत्सव का आयोजन किया गया। यहां विधायक छोटी कुमारी के साथ पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश प्रसाद, जिला महामंत्री धर्मेंद्र साह, नगर मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र शर्मा, सदर मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान, कीड़ा प्रकोष्ठ संयोजक अनुरंजन कुमार, वार्ड पार्षद किशोर सिंह पप्पू, अरुण यादव, नगर महिला अध्यक्ष ममता पांडे, अति पिछड़ा नगर अध्यक्ष धीरज साह, सुरेश सिंह, जितेश कुमार, प्रभात मिश्रा, रणधीर सिंह, जेपी सेनानी सांवलिया गिरी, राजकुमार ठाकुर, मनोज साह और मोनी कुमारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।दोनों ही स्थानों पर दीपों की भव्य रोशनी के बीच उपस्थित सभी लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी और दीर्घायु जीवन की कामना की।