नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराते कर्मी

मढ़ौरा (सारण). प्रखंड क्षेत्र के इसरौली पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हो गई। नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए दो और प्रबंध कारिणी समिति सदस्य पद के लिए नौ नए अभ्यर्थियों ने अपना पर्चा दाखिल किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए युगल किशोर सिंह और मुख्तार राय ने अपनी उम्मीदवारी प्रस्तुत की. इससे पहले, पहले दिन नामांकन करने वाले निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष सुधीर कुमार उर्फ सोनू सिंह को मिलाकर अध्यक्ष पद के लिए कुल तीन उम्मीदवार मैदान में आ चुके हैं. वहीं, प्रबंध कारिणी समिति सदस्य पद के लिए कुल 13 लोगों ने पर्चा भरा है। इस समिति के कुल 12 सदस्यों में से 11 पदों पर एकल नामांकन आने के कारण इन 11 सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है. बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी अभिषेक कुमार प्रभाकर ने बताया कि पैक्स चुनाव की नामांकन दाखिल का कार्य पूरा हो चुका है, शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

महत्वपूर्ण चुनावी तिथियां:
• स्क्रूटनी: 19 और 21 सितंबर
• नाम वापसी की तिथि: 23 सितंबर
• मतदान की तिथि: 30 सितंबर

इस दौरान सहायक निर्वाची पदाधिकारी पूजा कुमारी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी राजीव रंजन कुमार, पुष्पेंद्र कुमार पाण्डेय और अनुज सिंह सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे.