
संजय पांडे/छपरा । जयप्रकाश विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की विभिन्न लंबित समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) द्वारा बुधवार को विश्वविद्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना किया गया। आंदोलन के दौरान विश्वविद्यालय के कुलसचिव एवं छात्र कल्याण पदाधिकारी से वार्ता विफल हुई।
विद्यार्थियों की लंबित मार्कशीट, विशेष रूप से सत्र 2025-29 के विद्यार्थियों की अब तक एक भी मार्कशीट जारी नहीं होने,फीस में अनियमित बढ़त तथा अन्य शैक्षणिक समस्याओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।
अभाविप ने कहा कि विद्यार्थियों को समय पर मार्कशीट उपलब्ध नहीं होने के कारण आगे की पढ़ाई, नामांकन एवं परीक्षा संबंधी प्रक्रियाओं में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं 2023-27 सत्र के विद्यार्थियों की परीक्षा से जुड़ी समस्याओं के समाधान की भी तत्काल आवश्यकता है।वार्ता के बावजूद समस्याओं के समाधान को लेकर ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण अभाविप ने अनिश्चितकालीन धरना जारी रखने का निर्णय लिया है। परिषद ने स्पष्ट किया कि जब तक विद्यार्थियों की समस्याओं का स्थायी एवं संतोषजनक समाधान नहीं होता, तब तक धरना जारी रहेगा।इस अवसर पर प्रांत एस एफ डी संयोजक रवि पांडे और प्रांत सह मंत्री ने यशवंत कुमार अनिश्चित कालीन अनशन पर चले गए ।




Recent Comments