​*मधेपुरा:विधायक निरंजन मेहता का बिहारीगंज विधान सभा  क्षेत्रीय भ्रमण छलावापूर्ण*-भाजपा नेता महादेव चौधरी
👈चंदन कुमार झा,दैनिक खोज खबर ,मधेपुरा👉
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महादेव चौधरी ने पत्रकार से  बातचीत के क्रम में बताया कि विधानसभा का क्षेत्र भ्रमण जनता के लिये छलावापूर्ण है ! इन्होंने बताया कि महागठबंधन सरकार के कार्य काल में कोई भी विभाग ऐसा नहीं है जिसमें अनियमिततायें ना हो ! उन्होंने उदाहरण देते हुये कहा कि देख लें अभी शिक्षा विभाग में क्या – क्या हुआ बच्चे के भविष्य के साथ खिलवाड़ करवाया गया ,ऐसे शिक्षकों से 12 वीं का कॉपी मूल्यांकण करवाया गया जो निंदनीय ही  नहीं सोचनीय भी है ! बताते चलें कि ये बातें महादेव चौधरी ने उस समय बतायी जब कि 
बिहारीगंज विधानसभा के वर्तमान विधायक निरंजन मेहता ने बिहारीगंज प्रखण्ड के मधुकरचक पंचायत के विभिन्न वार्डों का भ्रमण पर थे । विधायक निरंजन मेहता  क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान कई मामलों का उसी क्षण  निस्तारण भी करवाया था , जिसमें मधुकरचक पंचायत के भित्ता टोला , महादलित टोला की महिलाएं  उमा देवी,  अनिता देवी आदि ने मनरेगा के तहत किए गये कार्यो का अभी तक मजदूरी भुगतान  नहीं होने की शिकायत की थी , जिस पर उन्होंने तुरत मनरेगा पीओ को उक्त मामले में  मजदूरी भुगतान करवाने का निर्देश दिया था ! इसके साथ साथ  महादलित मिशन योजना से छतदार चबूतरा , चापाकल,  आदि कार्यो के निर्माण का भी उन्होंने भरोसा दिलाया था । इस मौके पर विधायक ने जनता से कहा था कि उन्होंने चुनाव के समय क्षेत्र भ्रमण का वायदा जनता से किया था, उसी को पूरा करने आए हैं।

इस अवसर पर बिहारीगंज प्रखण्ड के  प्रमुख राकेश कुमार सिंह, जद यू अध्यक्ष वीरेन्द्र आजाद, डा. शम्भू प्रसाद मेहता, संतोष मेहता, महेश्वरी मेहता,  समेत दर्जनों  नेता व ग्रामीण जनता उपस्थित थे ! महादेव चौधरी (भाजपा नेता) ने इसी भ्रमण को लेकर ये भी कही कि जनता का विश्वास को वो क्या जीतेंगे वो तो जनता को दुख के हालत में छोड़कर फरार हो जाया करते ,इनका इशारा लक्ष्मण साह को लेकर था ! उन्होंने ये भी बताया कि विधायक का बिहारीगंज  में प्रथम क्षेत्रीय दौरा  है , विधायक अपने मुखिया के कार्य काल से निकल नहीं पा रहे हैं ये मुखिया  जब थे उसी ढर्रे से अब भी कार्य कर रहे हैं ! विधानसभा क्षेत्र में ऐसा कोई विकास का कार्य इनके द्वारा नहीं करवाया गया जिससे जनता का हित हो ! उनहोंने ये भी कहा कि महागठबंधन सरकार हर प्रकार से विफल साबित हो रही है चाहे वो विभाग प्रशासनिक ,शिक्षा व स्वास्थ्य ही क्यों न हों ! इसी कमी को ढ़ँकने का एक मात्र विधायक का क्षेत्रीय दौरा है अतः ये छलावापूर्ण ही है !