
संजय पांडे/छपरा :जिला विधिक सेवा प्राधिकार , सारण के तत्वावधान में मंडल कारा, छपरा में बंदियों के कानूनी अधिकारों एवं विधिक सहायता सेवाओं के संबंध में एक विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम डालसा सारण के सचिव राजीव कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।जागरूकता शिविर का मुख्य विषय बंदियों तक विधिक सहायता सेवाओं की पहुँच एवं जेल लीगल एड क्लिनिक के संचालन से संबंधित मानक संचालन प्रक्रिया रहा।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बंदियों को उनके संवैधानिक और कानूनी अधिकारों, जेल लीगल एड क्लिनिक के माध्यम से मिलने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता, समय पर जमानत संबंधी प्रक्रियाओं और सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर श्री अरमान अशरफी के द्वारा बताया गया कि विधिक सहायता क्लिनिक का मुख्य उद्देश्य शोषित वंचित एवं कमजोर वर्ग बंदियों एवं महिलाओं को मुफ्त (बिना किसी शुल्क के) विधिक सहायता उपलब्ध कराना हमारा परम कर्तव्य है। जरूरत मद बंदी इस संदर्श अपना आवेदन विधिक सेवा क्लिनिक में जेल पारा लीगल वॉलेंटिया के माध्यम से मुफ्त विधिक सहायता हेतु अपना आवेदक कर सकते है।
इस कार्यक्रम में राजीव कुमार, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, (सारण), अमरजीत कुमार सिंह, जेल अधीक्षक, मंडल कारा छपरा, सच्चिदानंद, प्रोबेशन ऑफिसर (सारण), अरमान अशरफी, सहायक लैड्स, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, (सारण), जेलर एवं मंडल कारा छपरा के अन्य अधिकारी व सुरक्षाकर्मी जागरूकता अभियान में उपस्थित रहें।




Recent Comments