बिजली पोल की डीबी बन रहे आग के गोले 

बरुणेश आनन्द बरुण की रिपोर्ट 
– मैरवा-सिवान- बीआरजीएफ योजना के  रुपये की लूट 
 मैरवा क्षेत्र में तीन माह पूर्व तक लगाये जाने वाले डीबीयो की गुणवत्ता  सामने आ रही है अभी गर्मी की तपिश शुरू ही हुई की  बिजली के पोलो पर लगे डीबी  लगातार आग के गोले बन जलने शुरू हो गये प्रति दिन कही न कही क्षेत्र में बिजली से आग लग रही है और उस की वजह है बिजली की डीबी । विभाग की खानापूर्ति व सरकारी रुपये की लूट ।ज्ञात हो आनन- फानन में बिजली सप्लाई करने वाली कम्पनी द्वारा घटिया डीबी का लगाया जाना।बीते रात्रि  क्षेत्र में अलग – अलग पोलो पर आग लगने से  दर्जनो डीबी जलकर राख हो गई रात भर बिजली मिस्त्री दौड़ लगाते रहे नाम नही छापने की शर्त पर एक विभागीय ने बताया की वीटी कम्पनी द्वारा बीआरजीएफ योजना अन्तर्गत बिजली सप्लाई के लिए डीबी लगाया गया है  इसकी गुणवत्ता सही नही होने के कारण ही आग लगाना आम हो चुका है  इससे कभी भी कोई बङी घटना घट सकती है सोमवार सुबह तीनाङी पुल पर भी डीबी आग का गोला बनी लपटों में डीबी के साथ लगे मोटे केबल तार तक जलकर राख हो गया। गनीमत रहा कि आमजनो को विशेष रूप से क्षति नहीं हुई केवल पांच उपभोक्ता का सप्लाई ठप हो गया ।
शहर के महुआबारी स्थिति चंदन मोटर पार्ट्स के पश्चिम पोल पर विद्युत डीबी में आग लगा  बगल में ही कोई छोटी -बङी गाङिया खङी रही। नगर क्षेत्र में नौ बजे के बाद देर शाम तक भारी भीड़ रहती है कब किस पोल की डीबी ज्वाला बनेगी कोई ठीकाना नही है बदलते मौसम में आग कुछ ही पलो में विकराल रूप धारण कर सकती है। डीबी के आग को देखकर लोगों में दहशत का मंजर था। अगर यही स्थिति बनी रही तो किसी भी समय  शहर में बिजली से बङी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है ।