
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच टीम
मढ़ौरा. स्थानीय थाना क्षेत्र के चनना गांव में मंगलवार की देर शाम आपसी विवाद के दौरान एक बुजुर्ग की मारपीट में हत्या का मामला सामने आया।मृतक की पहचान चानना गांव निवासी गौतम रावत (पिता- अंबिका रावत) के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि पड़ोसियों के साथ चल रहे पुराने आपसी विवाद के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया है।इस मामले में मृतक की पत्नी देवंती देवी ने पड़ोसी रंजीत राय को नामजद आरोपी बनाया है।घटना की सूचना मिलते ही मढ़ौरा थानाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।




Recent Comments