कब्रिस्तान की भूमि को अतिक्रमण बताकर राजनीति करना निन्दनीय
फ़िरोज़ खान (Edited by आज़ाद नेब)
कोटा 9 मई । सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी आॅफ इण्डिया के जिला महासचिव नावेद अख्तर ने एक बयान जारी कर कहा कि विवादित बयान देकर अपनी राजनीति चमकाने वालें लाडपुरा विधायक भवानी सिंह राजावत ने शहर का सौहार्द बिगाडने का काम किया। सुभाष नगर में आवासीय काॅलोनी के निरस्त भूखण्डों को वापस बहाल करने के लिए कब्रिस्तान को अतक्रिमण बताकर यह विवाद पैदा किया गया है नावेद अख्तर ने कहा कि कब्रिस्तान पिछले 52 सालों से स्थित है वहां शहर के कई प्रबुद्धजन व आम मुसलमानों के परिजन दफन हो चुके और आज तक वहां पर मय्यत को दफनाया जाता है। पिछली सरकार ने युआईटी द्वारा लाखों रूपयें के काम भी उक्त कब्रिस्तान पर करवायें है, हजरत जाहिद हुसैन उर्फ आॅयल वाले बाबा की जो दरगाह बनाई जा रही है जिसमें 17 साल पुरानी एक और दरगाह पहले से मौजुद है जो हरजत अब्दुल शकूर शाह की है वह कब्रिस्तान की सीमा के अन्दर ही है। यह दरगाह शहर के कई हिन्दू, मुस्लिम भाईयों के आस्था, विश्वास और भाईचारें की निशानी है।
हम शहर की आवाम से अपील करते है कि कब्रिस्तान को अतिक्रमण बताकर राजनीति करने वाले लोगो के खिलाफ एकजुट होकर शहर के सौहार्द को बहाल करने में अपनी भूमिका निभाएं




Recent Comments