
City SP को बधाई देते भाजपा नेता राकेश सिंह
दरियापुर (सारण)। मुजफ्फरपुर के नगर पुलिस अधीक्षक (City SP) मोहम्मद मोहिबुल्लाह अंसारी की उत्कृष्ट पुलिसिंग और जनहित के कार्यों को अब वैश्विक पहचान मिलने जा रही है। उन्हें अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित टाम्पा शहर में आयोजित होने वाले 7वें ‘वर्ल्ड फेयर एंड फेस्ट–2026’ में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।
आयोजक संस्था Association of World Fair and Fest USA Inc. की ओर से जारी निमंत्रण पत्र के अनुसार, उन्हें उनकी विशिष्ट सेवाओं, नेतृत्व क्षमता और समाज के प्रति योगदान के लिए ‘अवार्ड ऑफ ऑनर एंड फेसिलिटेशन’ से सम्मानित किया जाएगा।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों में हर्ष का माहौल है। भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह समेत कई गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। लोगों ने सावन महीने में बाबा गरीबनाथ मंदिर में उनके द्वारा की गई बेहतरीन सुरक्षा व्यवस्था और निरंतर निगरानी के कार्यों को भी याद किया। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मान से मुजफ्फरपुर सहित पूरे बिहार का गौरव बढ़ा है।




Recent Comments